
कोषाध्यक्ष का संदेश
सम्मानित आजीवन सदस्य गणों,
सादर प्रणाम🙏
गढ़देसिया भ्रातृ मंडल (गढ़वाल सदन) के गौरवपूर्ण इतिहास मैं हमारी कार्यकारिणी आज एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। साथियों यह समय सोशल मीडिया का है इसलिए हमने गढ़वाल सदन को समय की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए टेक्नोलॉजी से जोड़ने का प्रयास किया है ।इसी दिशा में हमने अपने गढ़वाल सदन की वेबसाइट का शुभारंभ कर दिया है। हमारी यह वेबसाइट आप सभी सम्मानित सदस्यों को समर्पित है, साथ ही हमारे दिवंगत सदस्यों को हमारी कार्यकारिणी की तरफ से श्रद्धांजलि है । साथियों हमारी यह वेबसाइट केवल आपका बहुमूल्य समय ही नहीं बचाएगी साथ ही पारदर्शिता का साक्षात उदाहरण है। वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सरल व सुलभ साधन है।
सदन का कोषाध्यक्ष होने के नाते यह मेरे लिए गौरवपूर्ण क्षण है।
आपका स्नेही
योगेंद्र सिंह राणा
कोषाध्यक्ष
गढ़देसिया भ्रातृ मंडल (पंजी.